loading
0

No products in the cart.

Category: मीन (Pisces)

  • Home
  • Category: मीन (Pisces)

क्या आप अपनी कल्पना में जीते हैं? कभी चहकते हैं, तो कभी उदास हो जाते हैं? जानिए मीन राशि (meen rashi) वालों की सभी खूबी केवल यहां

  राशि क्रम में बारहवें नंबर की राशि है मीन (meen rashi)। यह जल तत्व की अंतिम राशि है। इस राशि का चिह्न मछली है। मीन के साइन में दो मछलियां विपरीत दिशा में तैरती नजर आती है यानी इस राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और कभी-कभी उनके विचारों में असमानता रहती है। मीन राशि के लोग संवेदनशील होते हैं साथ ही रहस्यमयी भी होते हैं। मीन राशि वाले लोगों के लिए स्वतंत्रता के बहुत मायने होते हैं। वे अपने पर किसी को हावी नहीं होने देते। वे बड़े सपने देखते हैं और काल्पनिक दुनिया में रहना पसंद करते हैं। जीवन के प्रति उनका नजरिया अलग है, जो सही भी हो सकता है और पूरी तरह से काल्पनिक भी। जब यह नजरिया काल्पनिक होता है, तब भी मीन राशि (meen rashi) के लोग इसे स्वीकारते नहीं है और वास्तविकता से भागते हैं। ऐसी प्रवृत्ति उन्हें आलसी और निष्क्रिय भी बना सकती है। मीन राशि के लोग अच्छे मित्र होते हैं, हालांकि वे जल्दी से दूसरों पर भरोसा नहीं करते, पर जब करते हैं, तो दोस्ती निभाते ही हैं।

जल तत्व की राशि है मीन (meen rashi)

मीन जल तत्व की राशि है। जल भावनाओं को प्रकट करता है। मीन राशि (meen rashi) वाले लोगों की भावनाएं या तो पानी की तरंगों की तरह होती हैं या किसी शांत ठहरे पानी जैसी। समंदर के पानी जैसा रहस्य उनके व्यवहार में भी नजर आता है। मीन राशि के लोगों में जो दयाभाव पाया जाता है, उसे भी जल तत्व से जोड़कर भी देखा जा सकता है। इसी तत्व के असर से ये लोग संवेदनशील और आध्यात्मिक भी होते हैं।

मीन राशि (meen rashi) के लोग कैसे होते हैं?

मीन राशि के लोग इमोशनल होते हैं। वे कल्पनाओं में जीना पसंद करते हैं। रोमांटिक और रहस्यमयी भी होते हैं मीन राशि वाले। मीन राशि (meen rashi) वालों की एक खूबी यह भी है कि भावुक होने के बावजूद भी वे बेकार के दिखावे में यकीन नहीं करते हैं। उन्हें उनके दीर्घकालिक संबंधों के लिए जाना जाता है। वे अच्छे मित्र होते हैं, लेकिन जल्दी मित्र नहीं बनते, दूसरों को नहीं, पर उन्हें मित्र बनने में वक्त लगता है। एक बार भरोसा डवलप हो जाने के बाद उनके संबंध लंबे समय तक चलते हैं। उन्हें घूमना-फिरना और पढ़ना-लिखना पसंद होता है। पैसे को खर्च करने में समझदार होते हैं। फिजूलखर्ची पसंद नहीं करते। मीन राशि के लोग कम्युनिकेशन के दौरान भी सावधानी बरतने का काम करते हैं।  

मीन राशि (meen rashi) के लोगों की कमजोरी क्या है?

मीन राशि (meen rashi) के लोग काल्पनिक होते हैं, इसी वजह से कल्पना और तथ्य में भेद करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। कई बार चीजों से उनका मोहभंग हो जाता है। अगर उन्हें कोई परेशान करें, तो वे ज्यादा कठोर हो जाते हैं। निराशा में घिरकर अपना वक्त भी खूब बर्बाद करते हैं। सुस्ती और उदासी उन्हें घेरे रहती है अक्सर।  

मीन राशि (meen rashi) का स्वामी है गुरु

मीन राशि का स्वामी गुरु है। यह ग्रह ज्ञान, अध्यात्म और धर्म का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण ही मीन राशि के लोग भावुक होते हैं, उनमें दूसरों के प्रति दया और करुणा के भाव भी दिखाई देते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं मीन राशि के लोग, यह गुरु ग्रह का ही असर है।  

मीन राशि (meen rashi) का कॅरियर कैसा होता है?

मीन राशि के लोग कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं, इसी वजह से ऐसा क्षेत्र चुनते हैं, जहां इनकी कल्पनाएं सच में तब्दील हो सके। धर्म और परोपकार संबंधी कार्यों से जुड़ना पसंद करते हैं। मनोरंजन के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। कलाकार, संगीतकार, कॉमेडियन आदि बन सकते हैं। लिखना इन्हें रास आता है, ये अच्छे लेखक बन सकते हैं।

मीन राशि- अनुकूलता

मित्र राशि- वृश्चिक, कर्क, मकर, वृश्चिक शत्रु राशि- मिथुन, तुला, धनु मीन राशि के लिए लकी वार- गुरुवार मीन राशि (meen rashi) के लिए लकी रंग- पीला मीन राशि के लिए लकी रत्न- पुखराज

Categories

Tags

Download The App Now!

Google Play App Store

recent

X
Call Us!
×