loading
0

No products in the cart.

Category: मेष (Aries)

  • Home
  • Category: मेष (Aries)

क्या आप है बेहद उत्साहित? हमेशा नंबर वन बनने का है सपना, फिर आप हैं मेष राशि (mesh rashi) के, जानिए और क्या है आपके गुण

राशि चक्र की पहली राशि है मेष। राशियों की शुरुआती यहीं से होती है, शायद इसी वजह से मेष राशि के लोग नंबर वन बनने का ख्वाब देखते हैं। वे अन्य राशियों की तुलना में किसी भी चीज को सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं। मेष राशि (mesh rashi) के लोग जन्मजात लीडर होते हैं। वे उत्साही भी होते हैं। खुद को दूसरों की अपेक्षा अधिक आंकते हैं। लड़ना और जीतना उन्हें पसंद है, वे इसके लिए खूब मेहनत कर सकते हैं। अन्य किसी राशि के मुकाबले मेष राशि के लोगों में जद्दोजहद करने की क्षमता अधिक देखी जाती है। देखते हैं मेष राशि में और क्या विशेषताएं और गुण हैं-

अग्नि तत्व की राशि है मेष (mesh rashi)

अग्नि तत्व बहुत ताकतवर होता है। बहुत ऊर्जा और गर्मजोशी का प्रतीक है अग्नि। इसी तत्व के असर से मेष राशि के लोगों में भरपूर ऊर्जा होती है। इसी तत्व के असर से मेष राशि वाले लोग जहां भी जाते हैं, अपनी अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाने में कामयाब होते हैं। वे जहां भी जाते हैं, अपनी उर्जा का प्रकाश सब जगह फैलाता है। इसका लाभ सबको मिलता है।

मेष राशि (mesh rashi) के लोग

नंबर वन बनने की चाह रखने वाले मेष राशि के लोग सबसे मजबूत और शक्तिशाली होते हैं। वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ते हैं। उनके पास ऊर्जा का भंडार होता है, यही वजह है कि वे लक्ष्य तक पहुंचने से पहले थकते नहीं है। उन्हें आगे रहना और बढ़ते रहना इसलिए भी पसंद है, क्योंकि वे नेतृत्व करना चाहते हैं। वे स्पष्टवादी होते हैं। चीजों का, हालात का सामना करते हैं। चुनौतियों को स्वीकारते हैं। स्वतंत्रता, उदारता, उत्साह और आशावाद उनकी राह को आसान बना देता है।

मेष राशि के लोगों की कमजोरी

मेष राशि के लोग हठी और जिद्दी किस्म के होते हैं। उन्हें लगता है कि वे जो सोच रहे हैं, वही सही है। वे दूसरों की सलाह नहीं मानते और अपने मुताबिक ही चलते हैं। उन्हें अपनी कमियां या आलोचना सुनना जरा भी पसंद नहीं आता। अगर कोई उन्हें समझाना चाहे तो उन्हें ये जरा भी पसंद नहीं आता।  

मेष राशि का स्वामी

मेष राशि (mesh rashi) का स्वामी मंगल है। लाल ग्रह मंगल युद्ध का देवता माना जाता है। मेष राशि इसी ग्रह के असर की वजह से हमेशा सक्रिय रहती है। मंगल के असर से ये लोग खाली नहीं बैठ पाते हैं। कुछ न कुछ करते रहना होता है। वे सही वक्त का इंतजार नहीं करते हैं, बल्कि उठापटक करके अपने लिए सही माहौल बनाने में जुट जाते हैं। मंगल ग्रह से उन्हें भरपूर ऊर्जा मिलती रहती है। मेष राशि के लोग (mesh rashi) प्राय: इस ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक तरीके से ही करते हैं।

मेष राशि (mesh rashi) का कॅरियर

अतिरिक्त ऊर्जावान मेष राशि के लोग खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि वे टीम पर नहीं खुद पर ज्यादा भरोसा करेंगे। मेष राशि (mesh rashi) के लोग अनुसंधान, चिकित्सा और संबंधित क्षेत्र, सर्जरी, यांत्रिकी, एथेलेटिक्स और खेल, अग्निशमन, साहसिक यात्रा, इंजीनियरिंग, मनोविज्ञान आदि क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

मेष राशि- अनुकूलता

मित्र राशि- कुंभ, सिंह, धनु शत्रु राशि- कर्क, मकर मेष राशि के लिए लकी वार- मंगलवार मेष राशि के लिए लकी रंग- लाल व सफेद मेष राशि (mesh rashi) के लिए लकी रत्न- मूंगा

Categories

Tags

Download The App Now!

Google Play App Store

recent

X
Call Us!
×