loading
0

No products in the cart.

Category: वृषभ (Taurus)

  • Home
  • Category: वृषभ (Taurus)

वृष राशि के व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व

वृषभ राशि के जातकों का गुण, स्वभाव, और व्यक्तित्व
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इस राशि के जातकों को अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत का फल किसी भी हाल में चाहिए होता है। वृषभ जातक बिना सोचे समझे किसी भी काम को करने के लिए उसमें जूझ जाते हैं।
वृषभ राशि का चिन्ह : वृषभ राशि का चिन्ह ‘बैल’ होता है। बैल स्वभाव से परिश्रमी और वीर्य-वान होता है। आमतौर पर बैल शांत होता है लेकिन अगर उसे क्रोध आ जाये तो वो उग्र रूप भी धारण कर लेता है, कुछ यही स्वभाव वृषभ राशि के जातकों में भी देखने को मिलता है।
वृषभ जातकों की शारीरिक बनावट : वृषभ राशि के जातकों का चेहरा खुश नुमा और भरा हुआ होता है और इनकी त्वचा काफी कोमल होती है। इसके अलावा इस राशि के लोगों के होंठ भी काफी कोमल होते हैं।
वृषभ जातकों का व्यक्तित्व : वृषभ जातक अमूमन शांत स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोग अपनी वाणी और बातचीत की कला से हज़ारों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होते हैं। वृषभ राशि के लोगों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है।
वृषभ जातकों के शौक : वृषभ राशि के जातकों को ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी किताबें पढ़ने का, खेलने-कूदने, नृत्य आदि करने का बहुत शौक होता है। इस राशि के लोग नई जानकारियाँ और विविध घटनाओं और जगहों के बारे में जानने की भी रूचि रखते हैं।
वृषभ जातकों की कमियाँ : वृषभ राशि के जातक अमूमन ज़िद्दी होते हैं। साथ ही इस राशि के लोग काफी आलसी होते हैं और अपना सामान व्यवस्थित नहीं रखते हैं। साथ ही इस राशि के लोग अन्य लोगों से ज़्यादा रूढ़िवादी होते हैं।
वृषभ जातकों का शिक्षा और व्यवसाय : वृषभ राशि के जातक काफी विश्वसनीय, मेहनती, धैर्य-वान और पूर्ण होते हैं इसलिए कृषि, बैंकिंग, चिकित्सा, शिक्षा और निर्माण के क्षेत्र में इन्हे काफी सफलता मिलती है। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस राशि के लोग आसमान की बुलंदियों को भी छू सकते हैं
वृषभ जातकों का प्रेम संबंध : वृषभ राशि के जातक ऐसे प्यार में विश्वास रखते हैं जो ठोस और दृढ़ हो, बनावटी और झूठे प्यार से इन्हे नफरत होती है। इस राशि के जातक अपने चरित्र को दर्पण की तरह स्वच्छ और संभाल कर रखने में विश्वास रखते हैं।
वृषभ राशि के जातकों का वैवाहिक/दांपत्य जीवन- पारिवारिक जीवन : वृषभ राशि के पुरुष जातक विवाह और दांपत्य जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को पूरी तरह से पाने की लालसा रखते हैं। इसके साथ ही वृषभ जातकों को उनकी वफ़ादारी के लिए भी जाना जाता है और लोगों की मदद के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं।
वृषभ राशि के जातकों के इष्ट मित्र : वृषभ राशि का वृष, मिथुन, कन्या और मकर राशि के लोगों से काफी प्यार भरा संबंध होता है। इसके अलावा मेष और वृष राशि के बीच कई मुद्दों पर मत-विभिन्नता होने के बावजूद भी दोनों की अच्छी मित्रता रहती है।
वृषभ जातकों का शुभ अंक : 6
वृषभ जातकों का शुभ रंग : नीला और जामुनी
वृषभ जातकों का शुभ दिन : शुक्रवार
वृषभ जातकों का शुभ रत्न : हीरा

Categories

Tags

Download The App Now!

Google Play App Store

recent

X
Call Us!
×